मेरी जीवन तस्वीर में
" मेरी जीवन तस्वीर में " #####₹₹₹₹##### अपनी-अपनी पसंद, अपनी-अपनी समझ के, बहुतों ने उकेरें हैं, अपने-अपने खूबसूरत रंग। मेरी जीवन तस्वीर में ।। सजीव साकार अलग से, दिखतें हैं कुछ रंग, कुछ घुल-मिल गए हैं, कुछ धब्बों को छोड़कर। मेरी जीवन तस्वीर में ।। सितारों से चमक रहे हैं, पित्रों के आशीष के रंग, इंद्रधनुषी हैं, परिजनों-मित्रों के अपनेपन के रंग। मेरी जीवन तस्वीर में ।। आज भी ताजा हैं दिल में, आपकी यादों के रंग, भले स्पष्ट दिखते न आपको, आपके अपने रंग। मेरी जीवन तस्वीर में ।। पूर्णिमा के चांद सा रौशन है जो, हृदय मध्य, बहुत सुंदर प्यारा सा, आपके स्नेह का ही रंग ह...