सपना
।।ःःःः सपना ःःःः।।
न फेरो सामने से, चांद सा मुखड़ा ।
मुझे ये अपना प्रतिबिंब, सा लगता है।।
न गिराओ चिलमन यूं, सुंदर से मुख पे ।
मुझे ये अपना प्रतिद्वंद्वी, सा लगता है ।।
न बनो तुम मेरी, मुझे कोई गम नहीं ।
अपना सबकुछ, तुम्हारा सा लगता है ।।
न किया करो यूं , हर वक्त हमें नज़रअंदाज।
मुझे दिल अपना, एक ज़ख्म सा लगता है।।
न पटका करो यूं, जमीन पर तुम पांव ।
मुझे अरमान अपना, टूटता सा लगता है।।
न बनो मेरी, पर सपनों मे यूंही आया करो।
तुम्हारा सपना ही तो मुझे, अपना लगता है।।
।।ःःःःकल्याण सिंह चौहान ःःःः।।
ःःःःःःःःःःः
Comments
Post a Comment