हम न बदलेंंगे
ःःःः हम न बदलेंगे ःःःः
ःःःःःःःःःः
तुम विश्वासघात करे जाओ,
हमारा विश्वास कम न होगा ।।
तुम छल पे छल किए जाओ,
हमारा प्यार कम न होगा ।।
तुम दुश्मनी करते जाओ,
हमारी दोस्ती कम न होगी ।।
तुम दुःख पे दुःख दिए जाओ,
हमारी मुस्कराहट कम न होगी ।।
तुम कटु वचन कहे जाओ,
हमारी दुआएं कम न होंगी ।।
तुम राहों में कांटे बिछाए जाओ,
हम कांटे चुन , फूल बिछाए जाऐंगे ।।
तुम नफरत फैलाते जाओ,
हम प्यार बांटते जाऐंगे ।।
तुम मुठ्ठी भींचे ही चले आओ,
हमारी बांहे तुम्हें गले लगाने तैयार रहेंगी ।।
कल्याण सिंह चौहान
Comments
Post a Comment