गणेश वंदना
ःःःः गणेश वंदना ःःःः
ःःःःःःःःःःःःःः
जय गौरीसुत, शिवनन्दन, गणपति महाराज।
जय प्रथम पूजित देव, गणनायक गणराज ।।
जय भालचंद्र, सिन्दूर वदन, धूम्रवर्ण महाराज।
जय विघ्नहर, विघ्नेश्वर, विघ्नहर्ता गणराज ।।
जय चतुर्भुज, शशिवर्ण, गजकर्ण महाराज ।
जय मंगलमूर्ति, महाबल, सिध्दिविनायक गणराज।।
जय एकदन्त, लम्बोदर, गजानन महाराज ।
जय एकाक्षर, मूषकवाहन, गदाधर गणराज ।।
आया शरण तुम्हारी, जय वक्रतुंड महाराज ।
कल्याण करो मूक्तिदायी, जय प्रशन्नवदन गणराज ।।
जय गौरीसुत, शिवनन्दन, गणपति महाराज।
जय प्रथम पूजित देव, गणनायक गणराज ।।
कल्याण सिंह चौहान
Comments
Post a Comment