होली के रंग

 ःःःः  होली के रंग ःःः
       ःःःःःःःः
रंग ले, रंग ले, होली के रंग, रंग ले,
होली के रंग, खुशियों के रंग, रंग ले।।
रंग ले, रंग ले, होली के रंग, रंग ले 

तन रंग ले, तू मन रंग ले,
नई उमंगों के संग, अंग अंग रंग ले ।।
रंग ले, रंग ले.....

रंग दुनिया के रंगों के रंग,  
दुनिया को रंग, तू अपने ही रंग।।
रंग ले रंग ले....

होली के रंग, मैं न मैं रहूं, तू न तू रहे,
ऐसा सच्चा प्यार का रंग, रंग ले,
रंग ले, रंग ले.....

कान्हा के रंग, तू श्यामा के रंग, रंग ले,
ऐसा रंग, रंग ले, कि रंग छूटे ना।।
रंग ले, रंग ले, होली के रंग, रंग ले.....।।

        कल्याण सिंह चौहान"दिल"

Comments

Popular posts from this blog

प्रेम रंगोत्सव

बुढ़ा न बोलो

बड़ै तेरी