अच्छा लगता है

 ःःःः अच्छा लगता है - ACHA LAGTA HAI ःःःः
       ःःःःःःःःःःःः

कुछ कहे वगैर, इसारौं- इसारौं मे तेरा,
सब कह देना, मुझे अच्छा लगता है ।।

भरी महफिल मे, चोरी-चुपके से तेरा,
नजरें मिला के झुका लेना, मुझे अच्छा लगता है ।।

लटों को उंगलियों पे, लपेटते हुए तेरा,
सरमा जाना, मुझे अच्छा लगता है ।।

सहेलियों संग चलते हुए, बहाने से तेरा,
झुक के देख लेना, मुझे अच्छा लगता है ।।

फूल पत्तियों को, होंठों से छुआ के तेरा,
धीरे से छोड़ देना, मुझे अच्छा लगता है ।।

हर बात पे, हौले से हां- ना मे तेरा,
सर हिला देना, मुझे अच्छा लगता है ।।

        ःः। कल्याण सिंह चौहान। ।ःः

Comments

Popular posts from this blog

प्रेम रंगोत्सव

बुढ़ा न बोलो

बड़ै तेरी