चांदनी
ःःःः चांदनी ःःःः
ःःःःःः
चांदनी छिटकती/ बिखेरती मादकता,
स्वच्छ, सौम्य, शीतल खामोश रात।
मैं भी अकेले/वह भी अकेले/अकेले,
खेलती रही वह/अपने मे मस्त,
चूहे बिल्ली का खेल/ उनमुक्त भाव से,
मेरे शरीर से/ सारी रात।।
न वह थकी/ न रुकी मेरी चीख पुकार,
मैं बेहाल / निढाल/ निस प्राण,
सुबह होने/ खुलने तक रात,
चांदनी चल दी/ नये शिकार की तलाश।।
ःःःः कल्याण सिंह चौहान "दिल"
Comments
Post a Comment